फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम तीरथ के फटी जींस को लेकर बयान पर देवभूमि में उबाल, नारेबाजी कर फूंके पुतले, तस्वीरें...

Thu, 18 Mar 2021 02:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सीएम के बयान पर उबाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस के फैशन को लेकर दिए गए बयान के बाद देवभूमि के लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कई जगह धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है।

देहरादून में सुबह एनएसयूआई और महिला कांग्रेस ने मिलकर एस्लेहॉल पर सीएम तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंका। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कमलेश रमन ने कहा जींस को लेकर सीएम ने महिलाओं के ऊपर जो अभद्र टिप्पणी की है उसके लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। 



यह भी पढ़ें...   उत्तराखंड: सीएम तीरथ के फटी जींस के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, कांग्रेस ने भी कसा तंज

उत्तराखण्ड महिलाओं की देन है उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे नेता जो महिलाओं के वस्त्रों से उनके चरित्र का आंकलन करते हैं उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत बोले, फटी जींस पहन रहीं महिलाएं, बच्चों को क्या संस्कार सिखाएंगी?

उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बेरोजगारी और पलायन पर सरकार को ध्यान रखना जरूरी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीएम के बयान पर उबाल - फोटो : फाइल फोटो
वहीं, हरिद्वार में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी तरफ महिलाओं के प्रति ऐसी घृणित सोच रखती है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बयान पर माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम के बयान पर उबाल - फोटो : अमर उजाला
उधर, कुमाऊं में भी सीएम के बयान की खूब आलोचना हो रही है। रामनगर में यूथ कांग्रेस व अन्य संगठनों ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम को अपने पद की गरीमा का ख्याल रखना चाहिए। 

4 of 5
सीएम के बयान पर उबाल - फोटो : अमर उजाला
हरीश रावत विचार मंच के अध्यक्ष गुल मोहम्मद ने कहा कि ये बड़ी हैरानी की बात है कि सीएम तीरथ महिलाओं के पहनावे को इतना बारीकी से देखते हैं और महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखते हैं। महिलाएं क्या पहनेंगी ये सीएम तय नहीं कर सकते हैं।  सीएम को अपने बयान को लेकर मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम के बयान पर उबाल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारे नए मुख्यमंत्री महिलाओं की फटी जींस पहनने पर या कटी हुई जींस पहनने पर बहुत खफा हैं। मुख्यमंत्री जी ये नया जमाना है, आपको तो मोदी जी, राम नजर आते हैं, कृष्ण नजर आते हैं और अब आप हमारी बेटियों की जींस पहनने पर भी कमेंट करने लग गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें