फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने टी स्टॉल पर पी चाय, खिलाड़ियों से की बात, जनता से लिया फीडबैक

Sat, 17 Dec 2022 11:51 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह भरी ठंड में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिले लोगों से विकास कार्यों का फीडबैक लिया। वहीं, विशेष रूप से उन्होंने युवाओं से बात की। साथ ही अंबेडकर स्टेडियम पहुंचे।

अंकिता हत्याकांड: SIT ने दाखिल की 500 पन्नों की चार्जशीट, बनाए 100 गवाह, अब नार्को टेस्ट पर टिकी निगाहेंं

फुटबॉल कोच देवेंद्र बिस्ट ने बताया कि सीएम धामी ने यहां प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों से काफी देर तक खेल के विषयों पर बात की। सुबह करीब सात बजे सीएम धामी ने किशन नगर चौक तक वॉक की। वहीं, उन्होंने पास के बाबू शर्मा टी स्टाल पर चाय पी और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

2 of 5
सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही  वाई सुब्बा राव, विनोद नेगी, मनदीप सिंह, देवेन्द्र बिष्ट समेत सभी खिलाड़ियों से काफी देर तक खेल मुद्दे पर बातचीत भी की। इस दौरान सीएम धामी ग्राउंड में ही खिलाड़ियों के साथ वॉक करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता से विकास कार्यों का फीडबैक लेने खुद सैर पर निकलते हैं।

4 of 5
सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं तो रात्रि विश्राम भी वहीं करते हैं। इसके साथ ही वे वहां मॉर्निंग वॉक पर भी जरूर जाते हैं। अभी हाल ही में वे एलबीएस अकादमी में भी सैर पर निकले थे। वहां उन्होंने योगा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
20 नंबर को अल्मोड़ा में भी सुबह की सैर पर निकले थे। बीती 13 नवंबर को पिथौरागढ़ में दौरे के दौरान भी वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर चाय की चुस्की लेते हुए लोगों से फीडबैक लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें