फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनिल दवा का विरोध करने वालों को बाबा रामदेव ने दिया दो टूक जवाब, कही ये बात...

Fri, 26 Feb 2021 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
बाबा रामदेव - फोटो : ANI
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोनिल का विरोध करने वाले ओछापन कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र पुरुष बताया और कहा कि स्टेडियम उनके नाम पर रखने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। चंद्राचार्य चौक पर भगवान श्रीचंद्र की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि की ओर से निर्मित कोरोनिल दवाई पर बेवजह विवाद बढ़ाया जा रहा है। पतंजलि की ओर से निर्मित कोरोनिल दवाई पूरी तरह से सर्टिफाइड है। इसके लिए जो भी प्रोटोकॉल बनाए गए हैं, उनके अनुरूप कोरोनिल को बेचने का प्रमाणपत्र मिला है। यही नहीं विश्व के 158 देशों में पतंजलि को कोरोनिल बेचने का प्रमाणपत्र मिला है। पतंजलि कोरोनिल के साथ ही एक हजार से अधिक औषधीय बेच रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर स्टेडियम का नाम रखने पर आपत्ति दर्ज कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में कुछ परिवारों के नाम पर कई जगहों के नाम रखे जा रहे हैं, इस पर जब कोई आपत्ति नहीं है तो नरेंद्र मोदी के नाम पर क्यों आपत्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार राष्ट्रहित की नीतियां बना रहे हैं। जिससे देश का नाम विश्व में चमक रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने चंद्राचार्य चौक पर पहुंचकर श्रीचंद्र भगवान की प्रतिमा की धार्मिक विधिविधान के साथ पूजा पुनर्स्थापना की। कार्यक्रम का आयोजन श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संतों समेत अन्य अखाड़ों के संतों की मौजूदगी में किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम में मौजूद बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि श्रीचंद्र भगवान एक महान योगी थे। उन्होंने समाज को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि स्वयं को उदासीन परंपरा के होने में गौरवान्वित महसूस करते हैं।

4 of 5
कोरोनिल विवाद - फोटो : ANI
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि श्रीचंद्र भगवान आदर्श हैं, उनकी प्रतिमा धर्मनगरी के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर स्थापित होने से संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यक्रम में मौजूद संत - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर बड़ा अखाड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघुमुनि दास, कोठारी महंत दामोदर दास, स्वामी हरिचेतनानंद, महंत दुर्गादास, महंत कमलदास, संजय महंत, मेयर अनिता शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें