फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: 30 साल की तपस्या...55 की उम्र में भावना ने श्रीकृष्ण संग रचाया विवाह, बैंडबाजे संग खूब नाचे बराती

Thu, 05 Dec 2024 10:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी (नैनीताल)

सार

Uttarakhand News: हल्द्वानी के तिकोनिया इलाके की रहने वाली भावना का कहना है कि बचपन से भगवान कृष्ण के संग उनका नाता रहा है। छोटी उम्र में दूसरे बच्चे गुड्डा-गुड़िया के संग खेलते थे, जबकि वह भगवान की मूर्ति के साथ खेला करती थीं।  
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण संग शादी के बंधन में बधीं भावना - फोटो : अमर उजाला
30 साल की तपस्या के बाद आखिरकार 55 वर्षीय भावना रावल भगवान श्रीकृष्ण के साथ मन से पवित्र बंधन में बंध गईं। शहर के पंचेश्वर मंदिर में वृंदावन से लाई गई भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ बृहस्पतिवार को सभी धार्मिक अनुष्ठान के साथ भावना का विवाह हुआ। इससे पहले बरात भी निकली, जिसमें स्थानीय लोग घराती और बराती बनकर नाचे।



हल्द्वानी के तिकोनिया इलाके की रहने वाली भावना का कहना है कि बचपन से भगवान कृष्ण के संग उनका नाता रहा है। छोटी उम्र में दूसरे बच्चे गुड्डा-गुड़िया के संग खेलते थे, जबकि वह भगवान की मूर्ति के साथ खेला करती थीं। बोलीं-आज यह मेरे लिए परम सौभाग्य का दिन है।

बृहस्पतिवार को शुभ मुहूर्त में आवास विकास कॉलोनी से बैंडबाजे के साथ बरात निकली। वृंदावन से डोली में विराजमान होकर दूल्हे के रूप में आई भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति संग बराती जमकर नाचे।

Vikrant Massey: अगली फिल्म की तैयारी...शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकृष्ण संग शादी के बंधन में बधीं भावना - फोटो : अमर उजाला
बैंडबाजों के बीच बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बच्चे भी बरात के साक्षी बने। साथ ही शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इसके बाद पंचेश्वर मंदिर में विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। भावना के भाई उमेश रावल और सरोज रावल ने कन्यादान किया। महिलाओं ने शगुन आंखर गाए।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकृष्ण संग शादी के बंधन में बधीं भावना - फोटो : अमर उजाला
विवाह का खर्च मंदिर समिति समेत स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध लोगों ने वहन किया। इस दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धगण मौजूद रहे। इससे पहले बुधवार को भावना के तिकोनिया स्थित आवास पर गणेश पूजा, हल्दी और मेहंदी की रस्म भी हुई थी।

4 of 5
श्रीकृष्ण संग शादी के बंधन में बधीं भावना - फोटो : अमर उजाला
भाई उमेश रावल ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं। बचपन से भावना भक्ति भाव वाली रहीं, इसलिए शादी के लिए जितने भी रिश्ते आए, उन्होंने सभी को मना कर दिया। मंदिर के साथ घर में भी वह भजन-कीर्तन में ही रमी रहती हैं। सभी ने राय दी कि इतने साल उन्होंने सेवा की है, इसलिए उनका विवाह भगवान कृष्ण के साथ कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकृष्ण संग शादी के बंधन में बधीं भावना - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी ललित जोशी ने बताया कि दीदी 25-30 साल से लगातार यहां सेवा दी रही थीं। सभी के सहयोग से धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। पंचेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल भट्ट ने बताया कि मंदिर कमेटी और ब्राह्मणों के अनुसार, कुंवारी महिला होने के चलते विधि-विधान से उनका विवाह भगवान श्रीकृष्ण के साथ कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें