तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद जश्न
- फोटो : अमर उजाला
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने पर केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी हाईकमान के निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव में भी लाभ मिलेगा।