फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में तबाही: देर रात देहरादून में फटा बादल, घरों में घुसे पत्थर और मलबा, बर्बादी का मंजर तस्वीरों में...

Wed, 25 Aug 2021 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
देहरादून में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून के संतला देवी क्षेत्र में मंगलवार रात बादलों ने तबाही ला दी। यहां बादल फटने से बर्बादी का मंजर पसर गया। वहीं इससे पहले मंगलवार को दिनभर देहरादून में बारिश का दौर चल रहा था जो देर रात तक जारी रहा। बुधवार की सुबह भी देहरादून में तड़के बारिश हुई। फिलहाल हल्की बूंदाबांदी जारी है और बादल छाए हुए हैं।

यह भी देखें... टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे: स्वांला में दरकी पहाड़ी, भारी मलबे के साथ सड़क पर आ गिरा 'पहाड़', तस्वीरें...

जानकारी के मुताबिक संतला देवी क्षेत्र के खाबड़वाला में मंगलवार रात बादल फटने से घरों में कई फुट मलबा और कीचड़ भर गया। हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर, शहर में लगातार हो रही बारिश से रिस्पना और बिंदाल नदियां उफान पर आ गई। इससे दोनों नदियों के किनारे सैकड़ों घरों में पानी भर गया। साथ ही कई मकानों को खतरा भी पैदा हो गया।

विज्ञापन

2 of 8
देहरादून में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात को बादल फटने की सूचना मिलने पर अधिकारियों के साथ खाबड़वाला क्षेत्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मलबा और कीचड़ फैला हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 8
देहरादून में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मलबे के कारण उनको गांव तक पहुंचने में भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया कि लोगों के खेतों और घरों को नुकसान पहुंचा है।

4 of 8
देहरादून में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला
साथ ही रास्ते में भी जगह-जगह मलबा आ गया है। वहीं, देर रात रिस्पना और बिंदाल नदियों में उफान के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 8
देहरादून में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि कई लोगों के घरों में  दो से तीन फुट तक पानी भर गया है।  नदी के तेज बहाव से कुछ घरों को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

6 of 8
देहरादून में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला
खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों को सामुदायिक भवन में भेजने को कहा गया है। अधिकारियों को भी इसके संबंध में जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
देहरादून में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला
वहीं देर रात तक नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हो गया था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

8 of 8
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतला देवी में आपदा प्रभावित क्षेत्र खाबड़वाला में मौका-मुआयना किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें