बनियानाले के पास पहाड़ी दरकी
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल में रईस होटल क्षेत्र में जीआईसी के मैदान से लगी पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरककर बलियानाले में समा गया। हल्द्वानी-भवाली-कर्णप्रयाग हाईवे पर वीरभट्टी में बैली ब्रिज के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। हल्द्वानी-भीमताल-भवाली-रानीखेत मार्ग की तरह ही हल्द्वानी-ज्योलीकोट-भवाली-रानीखेत मोटर मार्ग भी कुमाऊं के पर्वतीय जिलों को जोड़ने वाली लाइफ लाइन है। इस मार्ग के बंद होने से रसद, गैस सिलिंडर और अन्य सामग्री की पहाड़ों के लिए सप्लाई में दिक्कतें आ सकती हैं।