फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कई घंटों से जारी बारिश से नदियां उफान पर, कहीं वाहन फंसे तो कहीं स्कूटी सवार बहा, तस्वीरें

Wed, 28 Jul 2021 02:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
बारिश से नदियां और नाले उफान पर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगातार बारिश से गंगा, यमुना समेत अन्य नदियां उफान पर आ गई हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से जहां ऋषिकेश में कई वाहन तेज बहाव में फंस गए तो अल्मोड़ा में एक स्कूटी सवार बह गया। वहीं हरिद्वार और ऋषिकेश में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी उफान पर आ गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी नदियां और बरसाती नालाें का जलस्तर बढ़ गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। राजधानी देहरादून में रात से बारिश जारी है। जिससे शहर में जलभराव हो गया है। दून में रिस्पना और बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मसूरी के कैंपटी फॉल में जलस्तर बढ़ने से पुलिस ने यहां पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। वहां मौजूद पर्यटकों को वापस भेजा गया।
विज्ञापन

2 of 8
बारिश से नदियां और नाले उफान पर - फोटो : अमर उजाला
दून के बकरावाला क्षेत्र में एक पुल टूट गया है। यह एक छोटी पुलिया थी, जिस पर चौपहिया वाहन भी चलते थे।
 
विज्ञापन

3 of 8
बारिश से नदियां और नाले उफान पर - फोटो : अमर उजाला
यहां रायपुर के मालदेवता में एक बार फिर सड़क पर मलबा आ गया है। जिससे रास्ता बंद हो गया है। जेसीबी द्वारा मलबा हटाया जा रहा है। 

4 of 8
बारिश से नदियां और नाले उफान पर - फोटो : अमर उजाला
वहीं नदी किनारे रहने वाले लोग दहशत में हैं। अन्य इलाकों में भी रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। देहरादून जिले में पड़ने वाले कालसी के जजरैट में मार्ग पर मलबा आ गया है।
विज्ञापन

5 of 8
देर रात से हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में देर रात तीन बजे से हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। ऋषिकेश में भी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
बारिश से नदियां और नाले उफान पर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह से हो रहे बारिश के चलते चीला बैराज मोटर मार्ग स्थित बिन नदी उफान पर आ गई। जिस वजह से इस मार्ग पर कई वाहन नदी के जलस्तर में फंस गए। पुलिस प्रशासन ने फंसे वाहनों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

7 of 8
बारिश से नदियां और नाले उफान पर - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा के नागाड में एक स्कूटी चालक बह गया है। स्कूटी मिल गई है, लेकिन चालक लापता है। स्कूटी से मिले कागजात राकेश किरौला पुत्र मोहन सिंह के नाम से हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
ऑलवेदर रोड का करीब 20 मीटर हिस्सा ढह गया - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में बड़ेथी ऑलवेदर रोड का करीब 20 मीटर हिस्सा ढह गया है। जिससे सड़क के नीचे एक आवासीय मकान को नुकसान पहुंचा है। यहां चार से पांच मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें