फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, पूर्णागिरि-टनकपुर मार्ग बंद, 150 यात्री फंसे, तस्वीरें...

Sun, 18 Jul 2021 10:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 7
कुमाऊं में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बारिश ने एक बार भी तबाही मचानी शुरू कर दी है। कुमाऊं में शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश से जहां-तहां सड़कें बंद हो गईं हैं। इन सड़कों पर घंटों यात्री फंसे रहे। पूर्णागिरि धाम के हनुमानचट्टी के पास बड़ी चट्टान दरकने से पूर्णागिरि-टनकपुर मार्ग बंद हो गया। डेढ़ सौ से अधिक श्रद्धालु पूर्णागिरि क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड में बारिश: प्रदेश में बंद हुईं 61 सड़कें, अगले तीन दिन फिर भारी बारिश का अलर्ट

खराब मौसम मार्ग खोलने में बाधक बना हुआ है। पत्थर इतना बड़ा है कि उसे हटाने के लिए संसाधनों के अभाव में विभाग लाचार है। वहीं, बाटनागाड़ में मलबा आने से मार्ग बंद है। प्रशासन ने मंदिर समिति को फंसे हुए यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन और रात में ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून में आफत की बारिश: उफनाए नालों ने मचाया तांडव, घरों में घुसा पानी, मलबे से पटा मालदेवता

वहीं, टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला मंदिर के पास काफी मलबा आ गया। इससे वहां करीब साढ़े चार घंटे आवाजाही ठप रही। चंपावत जिले में एक ग्रामीण सड़क (बाराकोट से रुइयां) भी बंद है। बागेश्वर जिले में रविवार को सात सड़कों पर यातायात बाधित रहा। यातायात बाधित होने से करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित रही। 
विज्ञापन

2 of 7
कुमाऊं में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला
कॉर्बेट से आ रहे गधेरे के उफान में आने से चोरपानी में एक मकान बह गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।  टेड़ा नाले में एक पर्यटक की कार बह गई, इसमें सवारपर्यटक सुरक्षित हैं।  चोरपानी, कानिया, टेढ़ा गांव के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

3 of 7
कुमाऊं में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर) के कालापैरकापड़ी में खेत मलबे से पट गए हैं। गांव की पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। अल्मोड़ा में रविवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे। दिन में कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। नैनीताल में रविवार को दिनभर घने  कोहरे के साथ हल्की बारिश होती रही। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर बल्दियाखान के समीप पहाड़ी से मलवा गिरने से यातायात प्रभावित रहा।

4 of 7
कुमाऊं में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कई वाहन पत्थरों की चपेट में आते- आते बचे। लगातार बारिश से कांडा-डूमसा-फरफरिया तथा फतेहरपुर-छड़ा मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इधर, हल्द्वानी में शनिवार की रात तेज बारिश से रकसिय नाला उफना गया। चंबल पुल के पास जलसंस्थान की आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। 
विज्ञापन

5 of 7
कुमाऊं में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला
पेयजल आपूर्ति ठप होने से करीब डेढ़ लाख की आबादी पेयजल के लिए परेशान है। ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन

6 of 7
कुमाऊं में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला
बनबसा में पिछले 24 घंटों में हुई 73 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। कपकोट में 60 एमएम बारिश हुई। वहीं, शारदा नदी का जलस्तर 67429 क्यूसेक पहुंच गया था। सरयू नदी का जलस्तर 866.50 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गोमती नदी 862.65 मीटर पर बह रही है। हालांकि दोनों नदियां खतरे के निशान 870.70 मीटर से नीचे बह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुमाऊं में बारिश के बाद बढ़ा नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में गौला का जलस्तर 400 क्यूसेक से बढ़कर 1593 क्यूसेक पहुंच गया। सुबह आठ बजे गौला बैराज में 78 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। रामनगर में कोसी बैराज पर जलस्तर 33111 क्यूसेक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें