पुलिस के अनुसार, अभियुक्त दयाकिशन ने जुर्म कुबूल लिया है। उसने बताया है कि जहां-जहां खून गिरा था, उसने उसे जलाकर नष्ट कर दिया। आरोपी ने भले ही जुर्म कबूल लिया है लेकिन राजस्व पुलिस का मानना है कि वारदात को दयाकिशन ने अकेले अंजाम नहीं दिया है, उसके साथ कुछ और अभियुक्त भी हो सकते हैं।