अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की बेटी ने आसमान पर सबसे लंबा सफर कर देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की इस बेटी ने आसमान पर तय किया सबसे लंबा सफर
2 of 8
क्षमता वाजपेयी
- फोटो : file photo
एयर इंडिया की ओर से चलाई गई दुनिया की सबसे लंबी आल वूमेन फ्लाइट का नेतृत्व उत्तराखंड की बेटी क्षमता वाजपेयी ने किया। उनके निर्देशन में ही टीम ने 17 घंटे में 14 हजार पांच सौ किलोमीटर का सफर तय कर नया रिकॉर्ड कायम किया। बेटी की इस उपलब्धि पर प्रत्येक प्रदेशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड की इस बेटी ने आसमान पर तय किया सबसे लंबा सफर
3 of 8
क्षमता वाजपेयी
- फोटो : file photo
नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को तक विमान को कमांड करने वाली कमांडर क्षमता वाजपेयी मूलतः पिथौरागढ़ जिले के चंडाक गांव की हैं। उनके नाना वीरेंद्र दत्त सकलानी अपने समय में टिहरी के जाने-माने वकील थे।
उत्तराखंड की इस बेटी ने आसमान पर तय किया सबसे लंबा सफर
4 of 8
क्षमता वाजपेयी
- फोटो : file photo
1968 में दिल्ली में जन्मी क्षमता की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा लेडी इरविन स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने रायबरेली की इंदिरा गांधी उड़ान एकेडमी से फ्लाइंग का कोर्स किया। 1996 में वह बतौर पायलट एयर इंडिया में शामिल हुई।
विज्ञापन
उत्तराखंड की इस बेटी ने आसमान पर तय किया सबसे लंबा सफर
5 of 8
क्षमता वाजपेयी
- फोटो : file photos
क्षमता को भारत की तीसरी और उत्तराखंड की पहली महिला कमांडर होने का गौरव भी हासिल है। उनका विवाह लखनऊ के कैप्टन सुशील वाजपेयी से हुआ।
विज्ञापन
उत्तराखंड की इस बेटी ने आसमान पर तय किया सबसे लंबा सफर
6 of 8
क्षमता वाजपेयी
- फोटो : file photo
क्षमता के 20 वर्षीय पुत्र मेहुल भी हाल में ही स्पाइस जेट में बतौर कैप्टन शामिल हुए हैं। उनके जीजा अल्मोड़ा के कारोबारी भारत पांडे ने बताया कि 2004 में पहली बार सिंगापुर गई ऑल वूमन फ्लाइट में क्षमता बतौर पायलट शामिल थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड की इस बेटी ने आसमान पर तय किया सबसे लंबा सफर
7 of 8
क्षमता वाजपेयी
- फोटो : file photo
दुनिया की सबसे लंबी ऑल वूमन फ्लाइट में सब कुछ महिलाओं के हाथ था। कॉकपिट से लेकर केबिन क्रू चेक इन स्टाफ, चिकित्सक, कस्टमर केयर स्टाफ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने ही संभाली।
उत्तराखंड की इस बेटी ने आसमान पर तय किया सबसे लंबा सफर
8 of 8
क्षमता वाजपेयी
- फोटो : file photo
गढ़वाल केंद्रीय विवि के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत क्षमता के रिश्तेदार डॉ परमेश लखेड़ा ने बताया कि विमान को क्षमता वाजपेयी और शुभांगी सिंह ने कमांड किया। राम्य कीर्ति गुप्ता और अमृत नामधारी फर्स्ट अफसर थीं।