अल्ली खां के नईम सिद्दीकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाले मुजम्मिल, उसके पुत्र मोहसिन, अफसर अली और जौहर अली ने 7 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके भाई राशिद (22) और उसकी पत्नी नाजिया (19) की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को एएसपी राजेश भट्ट ने वारदात का खुलासा किया। बताया कि पुलिस ने बुधवार शाम लोहिया पुल के पास से मुजम्मिल और उसके पुत्र मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 315 बोर के दो तमंचे और तीन खोखे बरामद किए हैं।