काशीपुर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक मजार कमेटी का सदर भी शामिल है। दोहरे हत्याकांड से मोहल्ला अल्ली खां में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के लिए काशीपुर के अलावा जसपुर, कुंडा, आईटीआई थानों की पुलिस को भी काशीपुर बुला लिया गया है।