फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को खेतों में काम करता देख डीएम ने उठाई दरांती और काटने लगीं धान की फसल, तस्वीरें...

Tue, 08 Sep 2020 08:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की आईएएस अफसर और रुद्रप्रयाग जिले की डीएम वंदना सिंह का मंगलवार को अलग ही रूप देखने को मिला। महिला किसानों को खेतों में काम करता देख डीएम ने अचानक ही दरांती उठाई और धान की फसल की कटाई की। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, डीएम वंदना सिंह अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गडमिल गांव में खेतों की मानक पैदावार के आकलन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान महिलाओं को देख वे भी उनके साथ काम करने लगीं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने न सिर्फ गांव के खेतों का जायजा लिया बल्कि महिलाओं के साथ मिलकर खेत से फसल भी काटना सीखा। इस अवसर पर 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई व मंडाई की गई, जिसमें पांच किलो से अधिक धान का उत्पादन हुआ। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कहा कि फसल कटाई का यह प्रयोग रबी व खरीफ की फसल की कटाई से पूर्व किया जाता है। कहा कि इस प्रयोग से जिले में हो रहे उत्पादन की जानकारी मिलती है। साथ ही औसत पैदावार की गणना व नुकसान या फसल खराब होने के आकलन के लिए फसल कटाई की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गांव का जायजा लेने के दौरान उन्होंने किसानों से बात कर उनकी समस्याएं भी जानी। इस मौके पर ग्राम प्रधान यशवंत सिंह बुटोला, सांख्यिकीय अधिकारी रंजीत शाह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी कुसुम आदि मौजूद थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें