काशीपुर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद एसएसआई सतीश कापड़ी, एसआई दीपक जोशी ने मृतक के भाईयों व पिता को समझाकर शांत कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नाजिया व उसके पति राशिद की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दी हैं। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि हत्या में युवती का पिता मुज्जमिल, भाई मोहसिन, मामा अफसर अली और जौहर अली शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक हमलावरों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।