प्रीतम सिंह से मिले हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
यह भी तय हुआ है कि आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें पार्टी के सभी नेता एकजुटता दिखाते हुए एक मंच पर दिखाई देंगे। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से भी उनकी बातचीत हुई है। वहीं, प्रीतम सिंह ने कहा कि हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनसे जुदा होकर चलने का प्रश्न ही नहीं उठता है।