उत्तराखंड के नए राज्यपाल केके पॉल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। तस्वीरों में देखिए... राज्यपाल केके पाल ने केदारनाथ में कपाट बंद होने के बावजूद मंदिर परिसर में पहुंचकर मंदिर के बाहर नंदी की मूर्ति के दर्शन कर पूजा की। महामहिम ने कहा कि धाम में होने वाले कार्यों के लिए सभी जरूरतें समय पर पूरी की जाएंगी। पुनर्निर्माण में लगे नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने केके पॉल को कार्यों और मशीनों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष जब यात्रा शुरू होगी तो धाम में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।