उत्तराखंड सरकार के सियासी संकट से उभरने के बाद से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत निशाने पर हैं। हरक के कई फैसलों को पलटा जा चुका है।
विज्ञापन
‘बागियों’ से बदला लेने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार
2 of 8
Uttarakhand CM harish rawat
उनके करीबियों की कई जगह हुई तैनाती सरकार समाप्त कर चुकी है। अब शंकरपुर भूमि प्रकरण में जांच बैठा कर सीधे हरक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
‘बागियों’ से बदला लेने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार
3 of 8
पूर्व मंत्री डा.हरक सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरक के अलावा नौ अन्य बागी भी सरकार के निशाने पर हैं, जिसके लिए सरकार उनसे संबंधित मामले भी दिखवा रही है। प्रदीप बतरा पर एक मुकदमा दर्ज हुआ जबकि शैलारानी रावत की रिश्तेदार उपनल से हटाई गई है।
‘बागियों’ से बदला लेने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार
4 of 8
हरीश रावत
- फोटो : अमरउजाला
हरक सिंह रावत सियासी संकट की घड़ी में सीएम हरीश रावत के खिलाफ सर्वाधिक मुखर है। इतना ही नहीं सीएम हरीश रावत जिस स्टिंग आपरेशन के चलते सीबीआई जांच के घेरे में आए उसमें भी हरक सिंह की भूमिका बताई जा रही है।
विज्ञापन
‘बागियों’ से बदला लेने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार
5 of 8
हरक सिंह रावत
- फोटो : RajivGupta/AmarUjala
सीएम के अलावा हरक सिंह ने हार्स ट्रेडिंग के लेकर खुद मदन बिष्ट का स्टिंग किया। सत्ता में वापसी के बाद सरकार ने हरक सिंह के करीबियों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
‘बागियों’ से बदला लेने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार
6 of 8
प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमरउजाला
हरक के अलावा भाजपा में शामिल हुए कुंवर प्रणव चैम्पियन, विजय बहुगुणा, शैलेंद्र मोहन सिंघल, शैला रानी रावत, सुबोध उनियाल, अमृता रावत, सरिता आर्य, प्रदीप बतरा और उमेश शर्मा काऊ को घेरने के लिए सरकार तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
‘बागियों’ से बदला लेने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार
7 of 8
कुंवर प्रणव
- फोटो : अमरउजाला
इनमें से कुछ के खिलाफ पुराने मामले है जिनकी फाइलें भी खुल सकती है। रुड़की विधायक रहे प्रदीप बत्रा के खिलाफ एक कर्मचारी से मारपीट का मुकदमा भी मई माह में हो चुका है। उधर लंढौरा कांड में कुंवर प्रण चैंपियन की घेराबंदी हुई।
‘बागियों’ से बदला लेने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार
8 of 8
हरक सिंह रावत
- फोटो : ANI
हरक पर पलटवारः प्रदेश में मंडी समितियों के करीब सात अध्यक्ष, उपनल में अधिकारी पद पर तैनात करीबी हटे, दमयंती रावत बीज प्रमाणीकरण की निदेशक, करीबी एक मुख्य कृषि अधिकारी पर कार्रवाई, उपनल के माध्यम से माली की नियुक्तियां समाप्त, रुद्रप्रयाग जिलापंचायत को दिए चार करोड़ पर रोक।