फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अंदाज में दिखे पूर्व सीएम हरीश रावत, चंपावत बाजार में खुद चाय बनाकर कार्यकर्ताओं को पिलाई, देखिए...

Wed, 03 Feb 2021 01:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
1 of 6
चाय बनाते पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
हमेशा अलग अंदाज में जनता के बीच जाने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर नए रूप में दिखे। चंपावत जिला मुख्यालय में चाय पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने मोटर स्टेशन पर स्वयं चाय तैयार कर कार्यकर्ताओं को पिलाई। 
विज्ञापन

2 of 6
चाय बनाते पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की काहिली के कारण लोगों का पूरी तरह से मोहभंग हो गया है। जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है, इसलिए कार्यकर्ता अभी से काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं ने ठान लिया तो 2022 में कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस हमेशा विकास के काम करती है। इससे पूर्व हरीश रावत के मोटर स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 6
कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
सुबह गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद नगर पालिका कार्यालय सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और सभासदों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

4 of 6
शहीद हे परिजनों के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हरीश रावत कनलगांव स्थित शहीद राहुल रैंसवाल के आवास पर पहुंचे और परिजनों से कुशल क्षेम पूछी। उन्होंने शहीद के माता पिता और वीरांगना को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व हरीश रावत कांग्रेस के दिवंगत जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव के आवास पर पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
दुकानदार के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं भ्रमण पर निकले हरदा ने व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के होटल में पल्यो-भात और काले भट की चुड़कानी खायी। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए परंपरागत खाद्यान्न, दालों, फलों, सब्जियों सहित अन्य खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
हरीश रावत ने कहा कि भाजपा हर विधानसभा चुनाव को मोदी बनाम कौन के बीच फंसाना चाहती है। उसकी यह मंशा देवभूमि में फलीभूत नहीं होगी, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव प्रदेश के मुद्दों पर होंगे। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों पर अनर्गल और संगीन आरोप लगाकर हालात को भयावह बना रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें