रुद्रनाथ ट्रेक
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
केदारनाथ आपदा के बाद पंचकेदार (केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, रुद्रनाथ व कल्पेश्वर) को एक ट्रैक पर जोड़ने की मुहिम की गई थी। इस संबंध में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भी भेजा था। लेकिन बात नहीं बन पाई। अब, पुन: प्रभाग ने एक ट्रैक के माध्यम से पंचकेदार दर्शन की योजना बनाई है। इसके तहत 75 से 80 किमी लंबे वैकल्पिक रास्तों का निर्माण किया जाएगा, जो पंच केदार को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करेंगे।