फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, तस्वीरों में देखें दौरे की झलकियां

Thu, 21 Oct 2021 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
विगत दिनों आई आपदा के बाद आज गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड आपदा: हर्षिल-छितकुल लखमा पास पर लापता 11 पर्यटकों में से पांच के शव दिखे, अन्य की तलाश जारी

शाह ने करीब दो घंटे तक देवप्रयाग, पौड़ी, रामनगर, रामगढ़, रुद्रपुर और हल्द्वानी का सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें...उत्तराखंड आपदा: बागेश्वर जिले के ग्लेशियर क्षेत्र में 54 लोग फंसे, चार पर्यटकों की मौत, मृतकों की संख्या अब 62

हवाई सर्वेक्षण के बाद अमित शाह जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचे, यहां शाह ने अधिकारियों संग बैठक की और उन्हें दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

2 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा - फोटो : ANI
मीडिया से मुखातिब होते हुए अमित शाह ने कहा कि मैंने तबाही के हालात देखे। भारत सरकार की ओर से चेतावनी मिलने के बाद उत्तराखंड में आपदा से कम नुकसान हुआ है। अलर्ट पर रहने के कारण कम जनहानि हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूझबूझ से काम किया। सभी एजेंसियों ने समय पर अपना काम किया। चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। इस वजह से चारधाम यात्रा में किसी यात्री की मौत नहीं हुई। 
 

4 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय टीम नुकसान का आकलन करेगी। आपदा प्रबंधन की तरफ से पहले ही राज्य को 250 करोड़ रुपए दिए गए हैं। केंद्र सरकार राज्य को पूरी सहायता देगी। इस दौरान अमित शाह ने सीएम की पीठ भी थपथपाई और कहा कि धामी के नेतृत्व में अच्छा काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
शाह ने कहा कि एनडीआरएफ, सेना और एसडीआरएफ सभी बारिश आने से पहले ही अलर्ट पर रहे। आपदा में अब तक 64 की मौत हुई हैं। 11 से अधिक लोग लापता हैं। ट्रेकिंग टीम भी लापता है। आपदा में 3400 लोगों को बचाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें