देवप्रयाग में नदी में बहे दो सगे भाईयों की खोज
- फोटो : अमर उजाला
पुंडल निवासी हीरालाल की दो शादियां है। पहली शादी से दो बेटे हैं जबकि दूसरी शादी से तीन बच्चे आदेश, अभिषेक व अंबिका हैं। दोनों भाई पुंडल के नदी पार स्थित प्राथमिक विद्यालय देवप्रयाग में पढ़ते हैं। आदेश कक्षा तीन व अभिषेक कक्षा एक का छात्र है। जबकि चार वर्षीय अंबिका अभी घर में ही रहती है।