फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बलिदानी मेजर प्रणय का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, बिलख पड़े परिजन, श्रद्धांजलि देने उमड़े सैकड़ों लोग

Thu, 02 May 2024 03:20 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलिदानी मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर उनके घर भनियाववाला पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। इस दौरान सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला सहित ग्रामीणों ने नम आंखों से दी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बलिदानी मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर हरिद्वार ले जाया गया। देहरादून जिले के भानियावाला के संगतियावाला गांव निवासी एक मेजर लेह में हाई एटीट्यूड पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। मेजर के शहीद होने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात सुदर्शन नेगी के बेटे मेजर प्रणव नेगी (36) लेह में ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह सेना मुख्यालय से मेजर प्रणव के परिजनों को सूचना मिली कि स्वास्थ्य खराब होने से वह शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद मेजर प्रणय नेगी को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेजर के बलिदानी होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मेजर के रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने शहीद मेजर के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद मेजर प्रणय को श्रद्धांजलि देते पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलिदानी मेजर तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। तीन साल पहले ही मेजर की शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। चाचा नरेंद्र नेगी के मुताबिक, लेह में हाई एटीट्यूड में तैनाती के दौरान ऑक्सीजन की कमी से स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हो गए थे।

4 of 5
देहरादून का जवान शहीद - फोटो : अमर उजाला
प्रणव नेगी 2013 में आईएमए से पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। वो मूल रूप से थाती डांगर गांव कीर्तिनगर टिहरी के रहने वाले थे।


ये भी पढ़ें...Snowfall In Uttarakhand: बर्फ से ढका केदारनाथ...बदरीनाथ, गंगोत्री में भी बर्फबारी, तस्वीरों में कीजिए दीदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेजर प्रणव के दादा भी फौज में थे, जबकि पिता ने होटल लाइन में नौकरी कर तीनों बच्चों को मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूलों से शिक्षा दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें