दोस्त की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास ही आरोपियों ने हाथ और सिर भी दबाया है, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी अभी तक हाथ और सिर बरामद नहीं हो सका है। गुमशुदगी को धारा 364, 302, 201 और 120 बी में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, संदीप ने पूछताछ में बताया कि मृतक विशाल, नन्नू और वह तीनों दोस्त थे। विशाल ज्यादातर संदीप के साथ ही रहता था।