फौजी साजो-सामान
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून से दिल्ली तक कबाड़ियों के यहां छानते हैं खाक
दुनियाभर के फौजियों के सैन्य उपकरणों और एंटीक आइटमों की खोज में कर्नल सूदन की दौड़ देहरादून तक सीमित नहीं है। वह दिल्ली, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ से लेकर जम्मू तक कबाड़ियों के यहां खाक छानते हैं। कर्नल का घर प्रथम-द्वितीय विश्व युद्ध के फौजी साजो-सामान से लेकर दुनिया के दुर्लभ आइटमों के अद्भुत म्यूजियम बन गया है। परिवार-रिश्तेदार उनको कबाड़ी बोलने लगे हैं।