उत्तराखंड में डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 'हर रविवार, 15 मिनट डेंगू पर वार' अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने सबसे पहले खुद अपने घर में कई जगह जमा पानी को हटाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि कोरोना के साथ डेंगू को लेकर भी सतर्क रहना है। हर रविवार को विशेष अभियान चलाया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए कि प्रत्येक रविवार को 15 मिनट का समय निकाल कर अपने घर और बाहर जमा पानी को हटाएं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आज अपने आवास और आवासीय कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गमलों, नालियों आदि को देखा कि कहीं पानी तो इकट्ठा नहीं हुआ है। जिन गमलों में पानी था, उन्होंने उन गमलों में से पानी को हटाया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीएम ने गार्डन, वाटर कूलर और पानी की टंकियों में भी देखा कि कहीं डेंगू के लार्वा तो नहीं पनप रहा है। उन्होंने इसकी सफाई के लिए भी टीम भेजने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू साफ पानी में ही पनपता है। इसलिए जरूरी है कि हम घर में पानी को एकत्रित न होने दें। डेंगू को रोकने के लिए आमजन का योगदान बहुत जरूरी है।