फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आठ दिन में इन चार विवादित बयानों से सुर्खियों में आए सीएम तीरथ, सड़क से संसद तक दिखा उबाल 

Fri, 19 Mar 2021 09:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Tirath Singh Rawat
दस मार्च को जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ ली थी तो किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि आठ दिन के भीतर वह राष्ट्रीय स्तर पर विवादों में आ जाएंगे। आठ दिन में उन्होंने इतने विवादित बयान दिए, कि वह जमकर वायरल हुए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयानों पर छिड़े विवाद से देशभर में सियासत गरमा गई है। सड़क से लेकर संसद तक में बयानों पर उबाल दिखा। विपक्षी पार्टियों समेत विभिन्न संगठनों ने सीएम के जींस और फिर शॉर्ट्स से संबंधित बयान की जमकर आलोचना की। इतना ही नहीं पिछले करीब दो दिन से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ट्विटर और फेसबुक पर टॉप ट्रेंड में हैं। वहीं, फेसबुक पर भी हैशटैग रिप्ड जींस, रिप्ड पैंट, रिप्ड बॉडी और तीरथ सिंह रावत ट्रेंड में रहा।

उत्तराखंड: सीएम तीरथ के फटी जींस को लेकर बयान पर देवभूमि में उबाल, नारेबाजी कर फूंके पुतले, तस्वीरें...

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले को राज्यसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के मुद्दों की जगह नेताओं का ध्यान महिलाओं के कपड़ों पर है। उन्होंने तीखी टिप्पणी कर कहा कि महिलाओं के कपड़ों को जज करने का अधिकार नेताओं को किसने दिया। वहीं, समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन, तृणमूल कांग्रेस से सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल समेत कई हस्तियों ने तीरथ के बयान की निंदा की। वहीं, अभिनेत्री गुल पनाग, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, कंगना रानौत समेत कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स ने भी सोशल मीडिया पर जींस और शॉर्ट्स में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर सीएम के बयान की निंदा की। आइए जानते हैं सीएम के बयानों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सीएम तीरथ सिंह रावत/ त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
12 साल बाद कुंभ आया, जिसे भी आना है बेहिचक आओ
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कुर्सी संभालने के बाद हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुंभ 12 साल बाद आता है। अगर इसमें भी इतनी सख्ती होगी तो कैसे चलेगा। कोई आरटीपीसीआर जांच नहीं होगी। जिसे आना है जी भरकर कुंभ में आकर स्नान करे। उन्होंने कहा कि कुंभ को लेकर कोई रोक-टोक नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के यहां मेरी पेशी लगेगी। वह पूछेंगे, डांटेंगे तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन कुंभ के अखाड़ों, व्यापारियों और लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके इस बयान को लेकर खूब चर्चाएं हुईं। यहां तक की पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इसे जोखिम भरा कदम करार दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
मोदी को भगवान मानने लगेंगे लोग
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मोदी का चमत्कार है। वह लोगों को कहते हैं त्रेता व द्वापर युग में राम व कृष्ण हुए हैं। राम ने भी समाज का काम किया था तो लोग उन्हें भगवान मानने लगे। आने वाले समय में लोग नरेंद्र मोदी को उसी रूप में मानने लगेंगे। जो काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, उसकी जयजयकार है। मोदी है तो मुमकिन है।

4 of 5
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई
जींस पहनकर क्या संस्कार देंगे
मुख्यमंत्री ने देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृति विषय पर आयोजित कार्यशाला में विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब वह युवाओं को फटी जींस पहनकर घूमते देखते हैं तो उन्हें आश्चर्य होता है। उन्होंने एक संस्मरण का जिक्र करते हुए कहा कि वह जयपुर से दिल्ली की फ्लाइट पर बैठे हुए थे। उनके बगल में एक महिला बैठी हुई थी। महिला एक एनजीओ चलाती थीं, जबकि उसके पति एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। उस महिला ने पांव में गमबूट और घुटनों में फटी जींस पहनी हुई थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, एनजीओ चलाती हैं, पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं, घुटने फटे दिख रहे हैं, समाज के बीच में जाती हैं, बच्चे साथ में है। क्या संस्कार दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
'शॉर्ट्स' के बयान पर भी फंसे रावत
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का फटी जींस के बाद एक और विवादित बयान बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इसमें वह यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं के फैशन को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की ताजा वायरल वीडियो भी दो दिन पहले बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम की ही है। इसमें वह अपने कॉलेज के दिनों की यादें ताजा करते हुए कहते हैं- मैं जब श्रीनगर यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। एक लड़की आई थी चंडीगढ़ से। थी पहाड़ की लेकिन, चंडीगढ़ से श्रीनगर आई। उसकी हाफ...कट...क्या बोलते हैं। पहली बार नया-नया। तो ऐसे देख रहे थे लड़के उसको.. बस आ गई मुंबई से। उसका कुछ दिन ऐसा मजाक बना, ऐसा मजाक... क्योंकि सारे पीछे भागने शुरू कर दिए। यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो, क्यों... क्या होगा....उनके इस बयान पर महिलाओं ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया में जमकर विरोध जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें