फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले में उत्तराखंड के सीएम रावत रह गए फिसड्डी

Thu, 01 Dec 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
हरीश रावत - फोटो : ANI
उत्तराखंड के विकास की बात करने वाले सीएम हरीश रावत विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली विधायक निधि खर्च करने में सबसे फिसड्डी हैं।
विज्ञापन

2 of 8
दिनेश धनै - फोटो : file photo
70 विधायकों वाली विधानसभा में सबसे कम निधि का खर्च धारचूला में हुआ है, जो सीएम का विधानसभा क्षेत्र है। हालांकि उनकी 11 मंत्रियों की कैबिनेट में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै को छोड़ सभी का बेहतर प्रदर्शन रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 8
money
सरकार ने जिन विधायकों को संसदीय सचिव का दर्जा दिया उन्होंने भी क्षेत्र में जन विकास कार्यों में निधि का काफी हद तक इस्तेमाल किया है। अब कुछ माह ही शेष हैं, ऐसे में निधि को पूरा खर्च कर पाना आसान नहीं है।
 

4 of 8
harish rawat
सीएम हरीश रावत ने वर्ष 2014-15 से अपनी विधायक निधि का मात्र 43 प्रतिशत खर्च किया है। यह प्रदर्शन 70 विधायकों में सबसे कम हैं। उन्हें बतौर विधायक इस अवधि में 8.25 करोड़ रु  की निधि मिली, जिसमें 3.55 करोड़ व्यय हो पाए। उनके मंत्रियों में सबसे खराब स्थिति टिहरी विधायक और पर्यटन मंत्री दिनेश धनै की है।
 
विज्ञापन

5 of 8
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : file photo
जिन्होंने अब तक मिली 13.25 करोड़ रु की निधि से 7.87 करोड़ रु का व्यय किया है। चार मंत्रियों प्रीतम सिंह पंवार, दिनेश अग्रवाल, हरीश चंद्र दुर्गापाल और मंत्री प्रसाद नैथानी ने 80 प्रतिशत से अधिक निधि का खर्च कर दिया है। अन्य 6 मंत्रियों की औसत भी 70 प्रतिशत से अधिक है।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : AmarUjala
संसदीय सचिवों में मनोज तिवारी और गणेश गोदियाल ही ऐसे हैं, जिनकी निधि कम खर्च हुई है। तिवारी महज 60 प्रतिशत और गोदियाल 68 प्रतिशत ही खर्च कर पाए हैं। संसदीय सचिवों विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार और हेमेश खर्कवाल 80 प्रतिशत से अधिक खर्च करने वालों में शामिल हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : अमरउजाला
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और उपाध्यक्ष मयुख सिंह महर भी विधायक निधि खर्च करने में रुचि नहीं दिखा रहे। सीएम के बाद कुंजवाल ही कांग्रेस में दूसरे सबसे कम निधि खर्च करने वाले विधायक हैं। कुंजवाल ने अब तक मिली 13.25 करोड़ की निधि से मात्र 7.45 करोड़ खर्च किये हैं, जो केवल 59 प्रतिशत है। उपाध्यक्ष महर ने निधि का 69 प्रतिशत खर्च किया है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
इंदिरा हृदयेश - फोटो : ANI
कैबिनेट - प्रतिशत
सीएम हरीश रावत (धारचूला) - 43
पर्यटन मंत्री दिनेश धनै (टिहरी)- 59
कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी (बदरीनाथ)- 71
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी (कोटद्वार)- 72
वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश (नैनीताल) - 75
गृह मंत्री प्रीतम सिंह (चकराता) - 75  
परिवहन मंत्री नवप्रभात (विकासनगर) - 76
राजस्व मंत्री यशपाल आर्य (बाजपुर) - 78
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी - 81
वन मंत्री दिनेश अग्रवाल (धर्मपुर) - 82
श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल (लालकुआं) - 83
शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार (यमनौत्री) - 85
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें