फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी गलती करने से बाल-बाल बचे उत्तराखंड CM, वरना बुरे फंसते साहब

Tue, 13 Sep 2016 08:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
harish rawat
मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों सोमवार को एक गलती होते-होते बच गई। अगर वह यह गलती कर बैठते तो सीएम साहब बुरे फंस जाते।
विज्ञापन

2 of 7
हरीश रावत - फोटो : Self
​उत्तराखंड के मुखिया को सोमवार को एक काम्पलेक्स का उद्घाटन करना था। वह जिस काम्पलेक्स का उद्घाटन करने जा रहे थे, उसके खिलाफ एमडीडीए में कार्रवाई चल रही है। नक्शे से ज्यादा निर्माण का नोटिस मिलने के बाद उसका कंपाउंडिंग के लिए मैप जमा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
हालांकि अभी उसकी कंपाउंडिंग पर निर्णय नहीं हुआ है। अंतिम समय में इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में अपना कार्यक्रम बदल दिया।

4 of 7
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
सोमवार को मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि करनपुर स्थित एक काम्पलेक्स में टू व्हीलर शोरूम का उद्घाटन करना था। इसके लिए कई दिन पहले उन्होंने मंजूरी भी दे दी। जिसके बाद मेजबान ने मुख्यमंत्री के प्रोटोकोल के मुताबिक तैयारियां शुरू कर दी।
विज्ञापन

5 of 7
harish rawat - फोटो : अमरउजाला
निमंत्रण पत्र भी बांट दिए गए। सोमवार सुबह कार्यक्रम की सभी तैयारियां फाइनल हो गई और सभी लोग मुख्यमंत्री का इंतजार करने लगे। तभी सीएम कार्यालय से सूचना मिली कि अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री नहीं पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
दरअसल मुख्यमंत्री तक अंतिम समय में किसी ने यह जानकारी पहुंचा दी कि जिस काम्पलेक्स में वह उद्घाटन करने जा रहे हैं, उसमें कुछ अवैध निर्माण हुआ है। नक्शे से हटकर और ज्यादा हुए निर्माण पर एमडीडीए ने नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीबीआई मुख्यालय पर हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
बाद में भवन स्वामी ने नक्शा कंपाउंडिंग के लिए एमडीडीए में जमा करवा दिया। एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने कंपाउंडिंग के लिए नक्शा जमा होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी कंपाउंडिंग पर निर्णय नहीं हुआ है। बायलॉज के अनुसार परीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें