फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP ने माना उत्तराखंड में विधानसभा भंग कर सकते हैं CM

Sun, 19 Jun 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
हरीश रावत - फोटो : Getty
भाजपा भी अब यह मानकर चल रही है कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस में उठ रहे असंतोष को दबाने के लिए कभी भी विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

BJP ने माना उत्तराखंड में विधानसभा भंग कर सकते हैं CM

2 of 8
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
इसको लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। भाजपा हरीश रावत को आर्थिक कुप्रबंधन के मुद्दे पर विधानसभा चुनावों में घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन

BJP ने माना उत्तराखंड में विधानसभा भंग कर सकते हैं CM

3 of 8
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि कांग्रेस के संगठन में भयंकर असंतोष है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव से पहले कई लोगों को मंत्री बनाने का आश्वासन दे रखा है। मंत्री तो वे दो लोगों को ही बना सकते हैं।

BJP ने माना उत्तराखंड में विधानसभा भंग कर सकते हैं CM

4 of 8
सीबीआई मुख्यालय पर हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
ऐसे में पार्टी में उठ रहे असंतोष को दबाने के लिए मुख्यमंत्री विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं। वैसे यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। लेकिन भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

BJP ने माना उत्तराखंड में विधानसभा भंग कर सकते हैं CM

5 of 8
भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला
हरीश रावत सरकार की गलत नीतियों को लेकर भाजपा उनको विधानसभा चुनाव में घेरेगी। भट्ट ने कहा कि हरीश रावत के आर्थिक कुप्रबंधन की वजह से सरकार का खजाना खाली हुआ है।
विज्ञापन

BJP ने माना उत्तराखंड में विधानसभा भंग कर सकते हैं CM

6 of 8
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
वे केंद्र सरकार पर पैसा नहीं देने का आरोप लगाते रहते हैं। प्रतिदिन चिट्ठी लिखते हैं। केंद्र सरकार ने प्रदेश की सड़कों के लिए 750 करोड़ रुपये दिया है। आल वेदर रोड के लिए 11 हजार करोड़ रुपये दिया है।
विज्ञापन

BJP ने माना उत्तराखंड में विधानसभा भंग कर सकते हैं CM

7 of 8
हरीश रावत
नेशनल हाईवे पर जितने भी काम चल रहे हैं, वो तो केंद्र सरकार का ही पैसा है। कुंभ और विद्युत विभाग का पैसा भी मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने पहले तो अनावश्यक घोषणाएं कर दी और अब कह रहे हैं कि पैसा नहीं है।
विज्ञापन

BJP ने माना उत्तराखंड में विधानसभा भंग कर सकते हैं CM

8 of 8
हरीश रावत
प्रदेश का खजाना कैसे खाली हो गया? अगर खजाना खाली है तो यह आर्थिक कुप्रबंधन नहीं तो और क्या है? सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार खजाने को चपत लगा रही है। 

Published By: Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें