प्रदर्शन स्वरूप बंद रहीं बदरीनाथ बाजार की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अनावश्यक रूप से लगाए बैरियर को हटाने की मांग करते हुए हाईवे जाम रखा। लगभग दोपहर दो बजे उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते हुए आश्वस्त किया कि वे आला अधिकारियों से इस मामले में वार्ता करेंगे। इसके बाद कारोबारियों ने जाम खोला। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, शैलेंद्र कोटवाल, संदीप रावत, अतुल जमलोकी, मुकेश रावत सहित यात्रा से जुड़े रेस्टोरेंट, ढाबा, लॉज, दुकान, घोड़ा-खच्चर संचालक मौजूद थे।