केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा पहरा होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक भी की है। खुफिया एजेंसियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की गई।