फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस न्यूकमर एक्टर पर आया रवीना टंडन का 'दिल', दे दिए 'हॉट सीन'

Fri, 14 Jul 2017 06:06 PM IST
विपिन खर्कवाल/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 7
shab movie scene
बॉलीवुड में उत्तराखंड का एक और सितारा आशीष बिष्ट छाने को बेताब है। 30 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘शब’ में वह मुख्य भूमिका में है। फिल्म के अन्य किरदारों के रूप में मशहूर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, अर्पिता चटर्जी भी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
shab movie scene
फिल्म का निर्देशन ‘माइ ब्रदर....निखिल’ फेम ऑनिर कर रहे हैं। फिल्म का संगीत टिप्स के बैनर तले मिथुन ने तैयार किया है, जबकि टाइटल सांग ट्रैक ओ साथी... अर्जित सिंह ने गाया है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 30 लाख लोग देख चुके हैं। फिल्म की अधिकतर शूटिंग दिल्ली और मसूरी के आसपास धनौल्टी में हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
shab movie scene
अल्मोड़ा स्थित भिकियासैंण के बिजवाण गांव के आशीष बिष्ट साल 2011 से मॉडलिंग कर रहे हैं। वह अब तक 250 से ज्यादा एड फिल्म कर चुके हैं। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि छोटे पर्दे के लिए कई ऑफर आए पर उन्होंने तय किया था कि फिल्म से ही शुरुआत करनी है।

4 of 7
shab movie scene
एक्टिंग को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने बताया कि पापा श्रीराम सेंटर में थियेटर करते थे। पापा की एक्टिंग देखकर मेरा रुझान फिल्म इंडस्ट्री की ओर हुआ। आमिर खान और रणवीर कपूर अशीष के आदर्श हैं। फिल्म की कहानी के बारे में उन्होंने बताया कि ‘शब’ में लव ट्राई-एंगल के साथ दिल्ली की डार्क साइड को दिखाया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
shab movie scene
खुद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बारहवीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई है। इसके बाद वह नौकरी करने लगे और दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन स्कूल से स्नातक किया। उनके पिता राम सिंह बिष्ट केनरा बैंक दिल्ली में है और मां सरस्वती देवी गृहिणी हैं। एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई है।
विज्ञापन

6 of 7
ashish bisht
पूरा परिवार पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में है। उनका ननिहाल मौला गांव अल्मोड़ा में है। दादा-दादी, चाचा-चाची भिकियासैंण में ही रहते हैं। वह जब छुट्टियां होती हैं उनसे मिलने चले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shab movie scene
आशीष बताते हैं कि आलिया भट्ट के साथ काम करना उनका सपना है। आशीष ने बताया कि कोलगेट साल्ट के एड में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ तो विवल फेयरनेस क्रीम में कीर्ति सेनन के साथ नजर आए थे। इसके अलावा वह टाटा डोकोमो, कैस्टरॉल इंजन ऑयल, पांड्स टेल्क, पारले बिस्किट सहित कई बड़े मल्टीनेशनल के साथ एड शूट कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें