फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तटबंध टूटने से कई गांव में आई बाढ़, तबाही का मंजर देख दहशत में आए लोग, तस्वीरें

Mon, 04 Sep 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
विज्ञापन
1 of 7
flood
भारी बारिश के कारण हरिद्वार के कई गांव में तटबंध टूट गए। ज‌िसके कारण नद‌ियों का सारा पानी गांव में घुस गया। पानी ने जो तबाही मचाई उसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए। तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
flood
सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। सिंचाई विभाग ने इस वर्ष भी तीस लाख रुपये खर्च कर कांगड़ी गांव में तटबंध बनाए थे, लेकिन वे पानी में बह गए। इसका कारण वायरक्रेट गुणवत्ता सही नहीं होना बताया जा रहा है। वर्ष 2013 में आई आपदा से श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास काफी भूकटाव हो गया था, तब से हर साल गंगा का पानी गांव की जमीन को लील रहा है। गंगा से सटे होने के कारण कांगड़ी गांव बाढ़ के मामले में क्षेत्र का सबसे संवेदनशील माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
flood
पिछले वर्ष सिंचाई विभाग की ओर से  कांगड़ी गांव को बाढ़ से बचाने के लिए तटबंध  बनाए थे,  लेकिन वे बरसात के पानी को नहीं झेल सके। गांव के पास पिछले साल भी तीस लाख की लागत से वायरक्रेट तेज बहाव में बह गए। इस वर्ष पहाड़ों मे तेज बरसात से  ज्यादा पानी आने पर लाखों के तटबंध पानी में बह गए हैं । जिससे गांव को खतरा पैदा हो गया है। 

4 of 7
flood
चंडीघाट से चिड़ियापुर यूपी के बॉर्डर तक हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। ऐसे में  हर रोज यहां सड़क दुर्घटना होती रहती है।  हरिद्वार- नजीबाबाद मार्ग पर चंडीघाट पुल से कांगडी , गाजीवाली, श्यामपुर ,सजनपुरपीली, गैंडी खाता, चिड़ियापुर चेकपोस्ट तक बारिश के कारण गहरे गड्ढे  हो गए हैं। जिसमें बरसाती पानल्ी गड्ढों में भरा होने से वाहन चालकों को गड्ढों  का अंदाजा नहीं हो पाता  है और ऐसे में आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है।         
विज्ञापन

5 of 7
flood
पुरानी कुंडी के सामने गंगा में पानी बढ़ने पर काफी भूमि गंगा में समा चुकी है। ग्रामीण अधिकारियों से लंबे समय से यहां तटबंध निर्माण की मांग करते चले आ रहे है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से तटबंध का निर्माण कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान सविता देवी का कहना है कि कटाव से खेती की भूमि कम होती जा रही है। सैकड़ों बीघा भूमि गंगा में समा चुकी है, जिससे कई परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गए है। 
विज्ञापन

6 of 7
flood
वहीं, सोलानी नदी का जलस्तर कम होने पर सिंचाई विभाग की टीम मथाना गांव के पास टूटे तटबंध की मरम्मत करने पहुंची तो अधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तटबंध के निर्माण और मरम्मत में लापरवाही और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए काम बंद करवा दिया। जद्दोजहद के बाद लक्सर एसडीएम की मौजूदगी में सिंचाई विभाग और ग्रामीणों के बीच लिखित समझौते के बाद मरम्मत का काम शुरू हो पाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
flood
सोलानी नदी का जलस्तर कम होने के बाद भले ही मोहम्मदपुर मथाना सहित दर्जन भर गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हो, लेकिन खानपुर क्षेत्र के हस्तमौली, शाहपुर, आलमपुरा, दाबकी खेड़ा , मोहनावाला डेरा और जोगावाला गांव की मुसीबतें टली नहीं हैं। गांव की गलियों में अब तक बाढ़ का पानी बह रहा है। गन्ना, धान समेत सभी फसलों में पानी भरा हुआ है। जबकि खानपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर, मथाना जैसे गांवों में सोलानी नदी का कहर अब तक भी नहीं थमा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें