उत्तराखंड की भाजपा सरकार में नाराजगी का शुरुआत हो गई है। मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ के बाद अब बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ विधायक नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
हरबंस कपूर और मदन कौशिक
- फोटो : अमरउजाला
विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए बुधवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नामाकंन दाखिल किया तो भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर नाराज हो गए। विधायक कपूर के घर पर भी समर्थकों ने करीब पांच घंटे तक डेरा डाले रहा। इस दौरान विधायक कपूर अपने समर्थकों को शांत करने की कोशिश करते रहे। कपूर समर्थकों का कहना था कि जब तक उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलता, वे वहां से नहीं हटेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कपूर लगातार आठ बार के विधायक हैं। उन्हें पहले तो मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए था। अगर वह संभव नहीं था तो कम से कम विधानसभा अध्यक्ष तो बनाया ही जाना चाहिए था। ऐसा न कर कार्यकर्ताओं का भी अपमान किया गया है। विधायक कपूर के समझाने पर करीब तीन बजे समर्थक वहां से हटने को तैयार हुए। प्रदर्शनकारियों में हरीश कोहली, उदय सिंह पुंडीर, अंजू बिष्ट, अनीता मल्होत्रा, सचिन गुप्ता, शारदा गुप्ता, बाबूराम, मीरा कठैत, अभिषेक, भूषण भाटिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
3 of 6
ajay bhatt
कैंट विधायक हरबंस कपूर के समर्थकों ने भी खब नारेबाजी की। कैंट विधायक हरबंस कपूर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग पर समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आवास का घेराव किया। समर्थकों ने सामूहिक इस्तीफे तक की चेतावनी दे डाली। कपूर के आवास पर भी समर्थकों ने पांच घंटे डेरा डाले रखा। प्रदेश अध्यक्ष और विधायक कपूर के समझाने पर समर्थक शांत हुए।
4 of 6
ajay bhatt
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस को मनाने के लिए प्रकाश पंत और सतपाल महाराज सहित अन्य नेता उनके आवास पहुंचे। बुधवार को विधायक कपूर के समर्थक बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे। कपूर के समर्थन में नारेबाजी करते हुए समर्थक वहीं डट गए। इस बीच कुछ समर्थक प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के यमुना कालोनी स्थित आवास पर भी पहुंचे। वहां भी कपूर को मंत्रिमंडल में शामिल करने और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
yashpal arya
यही नहीं विधायक कपूर को मंत्रिमंडल में शामिल न करने पर उनके समर्थक कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफे तक की चेतावनी दे डाली। कई देर तक वरिष्ठ कार्यकर्ता समर्थकों को समझाते रहे, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के समझाने बुझाने पर समर्थक शांत हुए। बता दें कि बीते दिन प्रोटेम स्पीकर के रूप में हरबंस कपूर ने ही नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई थी।
पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। हमने हमेशा इस परंपरा और अनुशासन का पालन किया है। पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी उसका निर्वहन किया जाएगा। समर्थकों की अपनी भावनाएं होती हैं। जिसकी वजह से समर्थक उनके आवास पर भी पहुंच गए थे। उन्हें समझाबुझाकर शांत कर दिया गया है।
- हरबंस कपूर, भाजपा विधायक देहरादून कैंट
पार्टी का जो भी फैसला होगा वह सभी को मान्य होना चाहिए। अभी मंत्रिमंडल में दो जगह खाली हैं। इसलिए संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। कपूर साहब पार्टी के बहुत वरिष्ठ विधायक हैं। वह पार्टी की रीति नीति से भलीभांति परिचित हैं। पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करना अनुशासनहीनता है। जो भी ऐसा करेगा उसके लिए संभावनाएं खत्म भी हो सकती हैं।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा