फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चलो अभियान: चंपावत में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, अलग अंदाज में आए नजर, लोगों से लिया काम का फीडबैक

Sun, 11 Feb 2024 10:39 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी चंपावत के ठांटा गांव पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरन उन्होंने लोगों से भी मुलाकत की और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में फीड बैक लिया। 

PHOTOS: इन पांच तस्वीरों में देखें तेंदुए के हमले का डरावना मंजर, चीख पुकार के बीच सुनाई दी दहाड़; तीन घायल

वहीं, उन्होंने डेरी प्रोडक्ट प्रोसेसिंग यूनिट में कार्यरत स्थानीय महिलाओं से भी मिलकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।  सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि हमने देवभूमि के अम्ब्रेला ब्रांड के रूप में ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ की स्थापना की है जो हमारे स्थानीय उत्पादों को बेहतर प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि लोगों से मिले सुझाव और विशेषकर मातृशक्ति के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतुष्टि के भाव से नई ऊर्जा प्राप्त हुई और उनसे मिले असीम स्नेह व आशीर्वाद से मन अभिभूत है।

4 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रदेश भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की थी। कुल 29 पार्टी पदाधिकारियों की प्रवास के गांव तय किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास कर रहे हैं। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें