उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज बेहद खास है। धामी सरकार जहां यूसीसी बिल को पास कराने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है वहीं विपक्ष ने इस पर हंगामा खड़ा किया हुआ है। सुबह मुख्यमंत्री धामी संविधान की मूल कॉपी हाथ में लेकर सदन में पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने हंगामा किया।
यूसीसी बिल को लेकर उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हम लोग इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम तो चाहते हैं कि सदन संवैधानिक प्रक्रिया और नियमावली के अनुसार चले। जो उसके अनुसार चलता है। भाजपा इसकी लगातार उपेक्षा कर रही है।
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पटल पर रखा तो विधानसभा में विधायकों ने "वंदे मातरम और जय श्री राम" के नारे लगाए गए।