उत्तराखंड विधानसभा की 69 सीटों के लिए बुधवार को मतदान है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। 75 लाख 13 हजार 547 मतदाता चुनाव में उतरे प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।
विज्ञापन
2 of 8
election
इनमें 74,20,710 सामान्य मतदाता हैं जिनमें 38,87,296 पुरुष, 35,33,229 महिलाएं और 185 अन्य हैं। चुनाव में 92,837 सर्विस वोटर भी प्रतिभाग करेंगे, जिनमें 63,872 पुरुष और 28,965 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
3 of 8
election
चार विधानसभा सीटों पौड़ी, चौबट्टाखाल, धारचूला और बागेश्वर में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता हैं। ये सभी मतदाता चुनाव में उतरे 628 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाचन आयोग ने राज्य के 10854 पोलिंग बूथों पर मतदान की पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित से हो जाने से अब 10685 मतदान केंद्रों पर ही वोटिंग होगी।
4 of 8
election
प्रदेश में 1424 संवेदनशील, 1409 अतिसंवेदनशील मतदेय केंद्र हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 1725 मतदान केंद्र हैं। रुद्रप्रयाग जनपद में सबसे कम 312 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
5 of 8
election
मतदान के लिए सभी मतदेय स्थलों पर सीयूईवीएम और बीयूईवीएम उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा कई सीयूईवीएम को रिजर्व में रखा गया है। 197 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी।
विज्ञापन
6 of 8
election
यमुनोत्री विधानसभा सीट का राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरसाली 9800 फीट की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र है। निर्वाचन ड्यूटी में कुल 88,395 विभागीय कार्मिक तथा लगभग 40,000 सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
election
धर्मपुर विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा 183419 मतदाता हैं। इस सीट पर 20 से 29 वर्ष की आयुसीमा वाले प्रदेश में सबसे ज्यादा 50997 मतदाता हैं। पुरोला सबसे कम 67153 मतदाताओं वाली विधानसभा सीट है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 181 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग की जाएगी। राज्य में कुल 458 मतदान स्थल हिमाच्छादित हैं। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल के साथ ही 105 कंपनियां केंद्रीय पुलिस बल की तैनात की गई हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान आदि प्रदेशों से होमगार्डस मंगाए गए हैं।