फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक दिन में ही करोड़ों के कारोबार पर भारी पड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियनों की हड़ताल

Sat, 21 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
transporter strike - फोटो : amar ujala
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर हरिद्वार की समस्त ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने ट्रकों के पहिये जाम रखे। इससे जनपद की सैकड़ों कंपनियों को सामान डिस्पैच न होने से करोड़ों का नुकसान हुआ। ट्रक मालिकों को भी नुकसान उठा पड़ा है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों के पूरा होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
strike
विभिन्न मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर ट्रांसपोर्ट यूनियन ने हड़ताल रखी। हड़ताल में जनपद के करीब 15 हजार ट्रकों के पहिये जाम रहे। ट्रक मालिकों ने बहादराबाद से सिडकुल कार्यालय तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इस मौके पर सिडकुल हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर जनपद की ट्रक ऑपरेटरों की समस्त यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को विवश हुईं। हड़ताल से जहां उनका भी आर्थिक नुकसान हुआ तो औद्योगिक इकाइयों में सामान की आपूर्ति न होने से नुकसान हुआ है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
strike
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो शनिवार को भी हड़ताल रहेगी। यदि फिर भी कोई मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो हड़ताल आगे भी बढ़ती रहेगी। इस दौरान सतनाम सिंह भाटिया, उम्मेद सिंह, रामनरायण शर्मा, मनोज, राजेश जम्दग्नि, सुधीर जोशी, सुरेंद्र कौशिक, सतनाम सिह भाटिया, महता ट्रांसपोर्ट से रत्न पाल सिंह चौहान, लज्जेराम शर्मा, विजय भारद्वाज, उम्मेद सिंह, मनोज, भगवान सिंह, हांडा शर्मा, श्रवण शर्मा, प्रदीप, विनोद चौधरी, राजेश शर्मा, नरेंद्र चौधरी, शमशेर, नवीन कौशिक, महेंद्र, ऑल ओवर  ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के कुंवर राव अखलाक, शाहजेब खान, कमल शर्मा, मुमताज अहमद, रिफाकत अली, वीर सिंह, खालिद अहमद आदि सैकडों ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।  

4 of 5
strike
ऑटो चालकों ने भी रखी हड़ताल
स्थानीय ऑटो चालकों ने भी आज पुलिस के उत्पीड़न और ऑटो की समयावधि घटाने के विरोध में हड़ताल रखी। इस हड़ताल के कारण हजारों ऑटो शहर में नहीं चले। कई जगह इस वजह से भारी परेशानी हुई। कई जगह स्कूली बच्चे भी ऑटो नहीं आने के कारण परेशान रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
strike
ट्रांसपोर्टरों की मुख्य मांगे 
देश की ऑपरेटरों की मुख्य मांगों में डीजल की कीमतों में कमी, त्रैमासिक संशोधन और राष्ट्रीय स्तर पर समान मूल्य, तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम में जीएसटी से छूट, एजेंट कमीशन समाप्त करने, वर्ष में बढ़ाया प्रीमियम वापस लेने, आयकर अधिनियम की धारा 44-ई को तर्कसंगत बनाने, टीडीएस को समाप्त और दर में कमी करने, कॉमर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स समाप्त व कम करने, अनुबंध समय समाप्त होने पर टोल बंद करने, नेशनल हाईवे अथारिटी  की अनुबंध की शर्तें लागू करना शामिल हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें