लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों में संशोधन के प्रस्ताव के विरोध में देहरादून में कॉलेज बंद कराने के दौरान एमकेपी कॉलेज में छात्राओं के दो गुटों में झड़प हो गई।
विज्ञापन
2 of 8
mkp pg college
मामला गाली-गलौज के बाद हाथापाई तक पहुंच गया। इसके चलते कॉलेज की दो छात्राएं घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्र गुटों को शांत कराया।
विज्ञापन
3 of 8
mkp pg college
लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों में संशोधन के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार सुबह से शहर के चारों महाविद्यालय में छात्र नेताओं ने तालाबंदी शुरू करा दी थी।
4 of 8
mkp pg college
इसी दौरान पूर्व छात्र नेत्री स्वाती नेगी दर्जनभर छात्राओं के साथ एमकेपी कॉलेज पहुंच गईं और कॉलेज बंद कराने पर ऐतराज जताया।
विज्ञापन
5 of 8
mkp pg college
इसको लेकर दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसमें एनएसयूआई नेता मिताली रावत के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद स्वाती नेगी ने प्राचार्य से कॉलेज खुला रखने की मांग की।
विज्ञापन
6 of 8
mkp pg college
वहीं कॉलेज परिसर में मौजूद स्वाती नेगी की समर्थक छात्राओं ने प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहीं छात्राओें के हाथों से पोस्टर छीन कर फाड़ डाले। इसको लेकर दोनों छात्र गुटों में दोबारा हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
mkp pg college
इस बाबत एमकेपी पीजी कॉलेज की अध्यक्ष दीपाली ठाकुर ने कहा कि विरोध प्रदर्शन लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों में संशोधन के प्रस्ताव को लेकर है, लेकिन कुछ बाहरी छात्राएं शांतिपूर्वक चल रहे विरोध प्रदर्शन में हंगामा कर रही हैं।