फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दर्दनाक हादसा: शादी करने पैतृक गांव जा रहा था परिवार, दुल्हन और पिता की मौत से घर में छाया मातम, तस्वीरें...

Tue, 20 Apr 2021 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भतरौंजखान(अल्मोड़ा)
1 of 5
अल्मोड़ा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से उत्तराखंड के भिकियासैंण के धमेड़ा कपोली (बाजन) गांव जा रही एक कार मछोड़- हरड़ा मार्ग पर चौड़ी घट्टी से करीब आधा किलोमीटर पहले तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: रामनगर मार्ग पर खाई में गिरी कार, पिता और बेटी की मौत, 27 अप्रैल को थी शादी

कार में कुल आठ लोग सवार थे। जिस लड़की की मौत हुई है उसकी 27 अप्रैल को शादी होने वाली थी। शादी के लिए ही सभी लोग गांव आ रहे थे। जिस लड़के (ललित सिंह) के साथ लड़की की शादी तय थी, वह भी कार में सवार था, जो कि हादसे में घायल है। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: पेड़ के नीचे सो रहे थे पति-पत्नी और पोती, काल बनकर चली हवा और तीनों की हो गई मौत, तस्वीरें...

जानकारी के अनुसार कार (यूपी 16एएक्स 3524) में तहसील भिकियासैंण के धमेड़ा निवासी कमल सिंह रावत परिवार के साथ बेटी की शादी के लिए गांव आ रहे थे।

यह भी पढ़ें...  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: खाई में पड़े मिले दो दिन से लापता तीन लोगों के शव, कार के उड़े परखच्चे, तस्वीरें...

2 of 5
अल्मोड़ा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे चौड़ी घट्टी से करीब पांच सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में कमल सिंह रावत (55) और उनकी पुत्री किरन रावत (24) की मौके पर ही मौत हो गई।

3 of 5
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
वहीं, श्याम सिंह पुत्र कमल सिंह रावत (20) निवासी धमेड़ा, मंजू पुत्री कमल सिंह रावत (15) निवासी धमेड़ा, ललित सिंह पुत्र हरीश रावत(27) निवासी कड़ाकोट, बागंबर सिंह पटवाल पुत्र पदम सिंह(54)  निवासी कपडोली मासी, हेमा पत्नी भूपेंद्र सिंह (25) और नियति बिष्ट पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी सिनौड़ा घायल हो गए।

4 of 5
अल्मोड़ा में हुए हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
घायलों को मछोड़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष अनीश अहमद और राजस्व कर्मी घटना स्थल के लिए रवाना हुए और ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

5 of 5
अल्मोड़ा में हुए हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों शवों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में पोस्टमार्टम किया गया।  घटना के बाद शादी वाले दोनों ही घरों में कोहराम मचा हुआ है।
Next
AU ऐप में पढ़ें