फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakand weather: भारी बर्फबारी से ढके पहाड़, रास्ते बंद होने से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, तस्वीरें

Fri, 04 Feb 2022 01:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मुनस्यारी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह से जारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।  गढ़वाल और कुमाऊं में भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी वर्षा और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए एसडीआरएफ ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेशभर में 22 जगहों पर तैनात एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें...उत्तराखंड: अगले 24 घंटे में कुमाऊं में भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी
 
2500 मीटर से ऊंचाई वाले स्थान के साथ नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकना तथा गढ़वाल परिक्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी में भारी वर्षा, गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। 

मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को चमोली जिले में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिसके चलते अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पिथौरागढ़ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
यहां भारी बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गई थी। बमुश्किल से स्वांला के पास बंद सड़क खुलने के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू किया जा सका। 
विज्ञापन

3 of 5
चंपावत में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चंपावत में बर्फबारी से ढके पहाड़ दिखने में भले ही सुंदर लग रहे हैं, लेकिन यहां बर्फबारी से सड़कों का बुरा हाल हो गया है। सड़कों की स्थिति की जानकारी के लिए यहां प्रशासन नंबर जारी किया है। 

4 of 5
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्रीघाटी में बारिश बर्फबारी रात थोड़ी देर थमने के बाद सुबह फिर शुरू हो गई।  यमुनोत्री क्षेत्र के गीठपटटी व ओरक्षाबैंड राडी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों में रिमझिम बारिश होने से लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनस्यारी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून - सहस्त्रधारा, चकराता, टिहरी-ढालवाला (ऋषिकेश), कोटि कॉलोनी, ब्यासी(कौड़ियाला), उतरकाशी- उजेली, भटवाड़ी, बड़कोट, पौड़ी गढ़वाल - श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली, चमोली- गौचर, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग- रतूड़ा, सोनप्रयाग, पिथौरागढ़ - पिथौरागढ़, अस्कोट, बागेश्वर- कपकोट, नैनीताल-नैनी झील, खैरना, अल्मोड़ा- सरियापानी, ऊधमसिंहनगर - रुद्रपुर में एसडीआरएफ अलर्ट पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें