फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की हॉट गर्ल उर्वशी रौतेला की यो यो संग बनेगी जोड़ी, पूरी है तैयारी

Sun, 21 Aug 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 7
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और हालिया रिलीज ‘ग्रेट ग्रांड मस्ती’ फिल्म की कलाकार उर्वशी रौतेला जल्द ही यो यो हनी सिंह के साथ नजर आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala
उर्वशी ने बताया कि सुखविंदर के पॉपुलर सांग गल बन गई.. का जल्द ही रिवेंप वीडियो एलबम आएगा, जिसमें उनके साथ यो यो हनी सिंह भी हैं। इस गाने का संगीत नेहा कक्कड़ और मीत ब्रदर्स देंगे।
विज्ञापन

3 of 7
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala
बता दें कि सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली उर्वशी इससे पहले भी लव डोज वीडियो में यो यो हनी सिंह के साथ शूट कर चुकी हैं। उर्वशी बताती हैं कि वह एक ही भूमिका में बंधकर काम नहीं करना चाहती हैं, इसलिए वह फिल्मों को लेकर थोड़ी चूजी हो गई हैं।

4 of 7
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala
उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट हैं, लेकिन वह इसके खुलासे के लिए सही वक्त का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रेट ग्रांड मस्ती को दर्शकों ने खूब सराहा है और वह उम्मीद करती हैं आगे भी उन्हें दर्शकों का प्यार मिलता रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
urvashi rautela
कोटद्वार में जन्मी और मुंबई में अभिनय और मॉडलिंग में कॅरिअर बनाने वाली उर्वशी बताती हैं कि ग्लैमर इंडस्ट्री में कॅरिअर के अपार मौके हैं। सफलता के लिए लगातार कड़ी मेहनत की जरूरत है। बताती हैं कि इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपनी पहचान कायम की है।
विज्ञापन

6 of 7
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala
सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

उर्वशी की एक झलक पा लेने भर को फैंस बेताब दिखे। तय कार्यक्रम से तीन घंटे लेट पहुंचने के बाद भी उर्वशी के प्रति फैंस का जोश कम नहीं था। बच्चों ने उनके साथ सेल्फी ली तो कई लोग अपने घरों की खिड़कियों और छत से उर्वशी का दीदार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
urvashi rautela
ऑटोग्राफ फोटोस्टेट करवा लेना

उर्वशी के हल्द्वानी पहुंचने पर कुछ फैंस उनका ऑटोग्राफ लेने उमड़े। एक बच्ची को ऑटोग्राफ साइन करने के बाद उर्वशी बोलीं- आप लोग इसका फोटोस्टेट कराकर आपस में बांट लेना। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर जागेश्वर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें