फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hate Story 4 की रिलीज से पहले थकान मिटाने यहां पहुंचीं उर्वशी, देखिए उनका हॉट लुक

Mon, 26 Feb 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 8
urvashi
बॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी उर्वशी रौतेला हेट स्टोरी 4 की रिलीज से पहले इन हसीन वादियों में क्या करने पहुंच गईं। तस्वीरें देख नजरें नहीं हटेंगी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
urvashi
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के बल पर पहचान बना चुकी उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला सरोवर नगरी नैनीताल में पहुंचकर यहां की वादियों में काफी खुश नजर आईं। उन्होंने शुक्रवार को नैनी झील में नौका विहार किया। अपनी आने वाली फिल्म हेट स्टोरी 4 की सफलता के लिए उन्होंने नैना देवी मंदिर में पहुंचकर मत्था भी टेक कर दुआएं मांगी। उर्वशी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी फिल्म हेट स्टोरी 4 दर्शकों के लिए लव स्टोरी बन जाए।
विज्ञापन

3 of 8
urvashi
अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी हेट स्टोरी 4 की शूटिंग पूरी करने के बाद यहां पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म नौ मार्च को रिलीज होने वाली है। अब वह नैनीताल की वादियों में सुकून के कुछ पल बिताने पहुंची हैं। कहा कि मुंबई से दूर कुछ पल अपने उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में बिताकर रिलेक्स मूड में रहेंगी।
 

4 of 8
urvashi
कहा कि लंदन में बनी फिल्म की शूटिंग काफी चुनौतीपूर्ण रही। उनके कॅरिअर की यह पहली महिला प्रधान फिल्म है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई हैं। उर्वशी का कहना है कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन

5 of 8
urvashi
राज्य सरकार युवाओं को प्रोत्साहन दे तो शायद उत्तराखंड के युवा भी हॉलीवुड और बॉलीवुड में भी जलवा बिखेरने में पीछे नहीं रहेंगे। उर्वशी ने 17 वर्ष की आयु में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता था। उन्हें 2011 में मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द इयर, मिस एशियन सुपर मॉडल के खिताब से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

6 of 8
urvashi rautela
आगामी फिल्म हेट स्टोरी 4 की शूटिंग के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आजकल यहां आकर तनाव मिटा रही हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से हेट स्टोरी 4 देखने की अपील भी की। इसलिए नैनीताल में उनकी उपस्थिति को फिल्म हेट स्टोरी 4 के प्रमोशन से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। नैनी झील बोट हाउस क्लब में उर्वशी ने पत्रकारों को बताया कि वह उत्तराखंड की बेटी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
urvashi rautela
हरिद्वार में जन्मी हैं। उनकी पहली फिल्म सिंह साहब दि ग्रेट थी। उन्होंने सनम रे, साउथ इंडियन फिल्म मिस्टर ऐरावता, ग्रेट ग्रांड मस्ती समेत चार फिल्में की हैं। उनकी आने वाली अगली फिल्म हेट स्टोरी 4 एक महिला प्रधान फिल्म है।
विज्ञापन

8 of 8
urvashi rautela
इसमें वह लीड रोल में एक सुपर मॉडल के रूप में दिखेंगी। फिल्म बदले की कहानी है, लेकिन अब तक आईं हेट स्टोरी वन, टू और थ्री से अलग है। इसमें नेहा कक्कड़, हनी सिंह समेत तमाम गायकों ने गाने गाए हैं। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। वह पांच फरवरी तक नैनीताल में रहेंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें