बैंक खाताधारकों के लिए बैंकों ने नया फरमान सुनाया है। अगर आपने जल्द ही बैंको की ये बात नहीं मानी तो आपका बैंक एकाउंट बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक अगर आपने कई साल पहले खाता खुलवाने के बाद से अपने खाते की डिटेल्स अपडेट नहीं कराई हैं तो तुरंत यह काम कर लें। नहीं तो आपका खाता फ्रीज हो सकता है। इसके बाद आपको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
बैंकों ने वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन शुरू कर दिया है। वहीं अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं और आपका सही मोबाइल नंबर आपके खाते में अपडेट नहीं है तो तुरंत यह काम करा लें। नहीं तो इसके बाद बैंक आपकी इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं बंद कर देगा।
4 of 6
bank robbery
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आपको बैंक में जाकर पूरी जानकारी देनी होगी। तभी सेवाएं दोबारा चल पाएंगी। हाल ही में बैंक ने यह नियम लागू किया है। पीएनबी के अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
विज्ञापन
5 of 6
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
अपने बैंक खाते में आधार को भी हर हाल में 31 दिसंबर तक आधार अपडेट करा दें। बैंकों को वित्त मंत्रालय ने निर्देश भेजे हैं कि वह हर हाल में अपने खाते में आधार अपडेट करा लें। सरकार ने खाते को आधार अपडेट कराने का समय बढ़ा दिया है।
बिजनौर में एसबीआई में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारी पवन सूद ने बताया कि उन्हें इस संबंध में पत्र प्राप्त हो गया है। वह ग्राहकों को जल्द से जल्द आधार नंबर अपडेट कराने की सलाह दे रहे हैं। अगर 31 दिसंबर तक नहीं कराया तो उनका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी प्रक्रिया अपनानी होगी तो खाता दोबारा संचालित हो सकेगा।