फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock -5: केदारनाथ धाम पहुंच गए इतने तीर्थयात्री कि नहीं मिले कमरे, खुले आसमान के नीचे गुजारी रात, तस्वीरें...

Sun, 04 Oct 2020 11:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम में दो दिन में उम्मीद से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ ही यात्रा व्यवस्थाएं भी चरमरा गई हैं। शनिवार को यहां पहुंचे यात्रियों को आवासीय कमरों के बरामदे व खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। धाम में यात्रियों के रात्रि प्रवास की व्यवस्था सिर्फ जीएमवीएन के पास है, जो नाकाफी साबित हो रही है। पैदल मार्ग के पड़ावों पर भी स्थिति अच्छी नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सरकार द्वारा यात्रा के पूर्ण संचालन के निर्णय से बीते दो दिनों में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि कपाटोद्घाटन के बाद बीते पांच माह में सिर्फ दस हजार श्रद्धालु ही दर्शनों को धाम पहुंच पाए थे। दो अक्तूबर को धाम में ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन कई यात्रियों को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यही स्थिति रविवार को भी रही। दोपहर बाद केदारनाथ पहुंचने पर यात्रियों को रात्रि प्रवास के लिए जीएमवीएन में भी कमरे नहीं मिल पाए। इस कारण उन्हें मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग व तीर्थ पुरोहितों के आवासीय मकानों के बाहरी बरामदों में बैठकर रात बितानी पड़ी। जीएमवीएन का केदारनाथ डोम एमआई-26 हेलीपैड के विस्तार के लिए तोड़ दिया गया है, जिससे यात्री प्रवास की समस्या और बढ़ गई है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डीएम वंदना सिंह ने बताया कि गढ़वाल मंडल विकास निगम को टेंट कॉलोनी तैयार करने को कहा गया है। साथ ही तीर्थ पुरोहितों के जिन भवनों का निर्माण हो चुका है, उनमें भी यात्री ठहराने की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को केदारनाथ में 2675 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान दिनभर मंदिर परिसर से लेकर केदारपुरी में रौनक बनी रही। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि दर्शन करने वालों में 1546 पुरुष, 1084 महिलाएं और 45 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें