राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ बढ़ती देख कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग पर स्थित बिजनी के समीप बना बंजी जंप एडवेंचर पर्यटकों को अपनी ओर आर्कषित कर रहा है। बीते 1 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खुला बंजी जंप एडवेंचर में पर्यटक बंजी जंप, जेंट स्वींग, फ्लाइंग फोक्स आदि का लुत्फ उठा रहे हैं। जंपिंग हाईट्स में बंजी जंप का प्रति पर्यटक 3550, जेंट स्वींग का 3550, फ्लाइंग फोक्स 1800, फ्लाइंग फोक्स सोलो 3000 शुल्क निर्धारित किया गया है।