फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर को देख ये क्या किया अंजान सख्स ने, जुट गई भीड़

Wed, 06 Dec 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
Arjun kapoor
फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग के दौरान सोमवार रात अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ एक व्यक्ति ने नशे की हालत में बदतमीजी कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun kapoor
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार को भी सीज कर दिया है। उसका लाइसेंस रद्द करने के लिए एआरटीओ कार्यालय को पत्र भेजा गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Arjun kapoor
सोमवार रात लिंक रोड के एक गारमेंट्स स्टोर में शूटिंग के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर वेनिटी वैन में आराम करने जा रहे थे। तभी चमोली निवासी कमल कुमार पुत्र रमेश राम अभिनेता अर्जुन कपूर से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ा।

4 of 5
Arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने कमल से जैसे ही हाथ मिलाया शराब के नशे में चूर कमल ने अभिनेता का हाथ मरोड़ लिया। पुलिस ने तुरंत कमल को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun kapoor
कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि कमल कुमार की ऑल्टो कार (यूके 05 टीए 1962) को सीज कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अतिथि कलाकारों के साथ इस तरह की बदसलूकी करने पर शहर के लोगों ने निंदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें