देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी का नाता उत्तराखंड से बहुत पुराना है। तीन मई को वे उत्तराखंड बाबा केदार के दर्शन के लिए आ रहे हैं। लेकिन केदारधाम से उनके कनेक्शन के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन
2 of 7
देश में जननायक के रूप में उभरे नरेंद्र मोदी ने कभी केदारनाथ के पास गरुड़चट्टी में करीब डेढ़ माह गुफा में साधना की थी। बताया जाता है कि 80 के दशक में वह अक्सर बाबा केदार के दर्शनों को आते रहते थे।
विज्ञापन
3 of 7
केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों के मुताबिक 1985-1986 के बीच उन दिनों वह संघ से जुड़े थे और योग साधाना को लेकर प्रचार प्रसार की रणनीति तैयार कर रहे थे। इसलिए उन्होंने सबसे पहले खुद ही गरुड़चट्टी स्थित गुफा में साधना शुरू कर दी।
4 of 7
modi
- फोटो : amarujala
वह करीब डेढ़ माह यहां रहे। जानकारी के मुताबिक तब मोदी प्रतिदिन केदार बाबा के दर्शन के लिए जाते थे। इसके बाद वे पूजा पाठ कर बाबा के दर्शन करते थे दर्शन के बाद ही वे चाय पिया करते थे।
विज्ञापन
5 of 7
बताया जाता है कि इसके बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय कदम रखे और वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2002 में भी वह केदारनाथ आए थे। वहीं आपदा के बाद भी वे बाबा केदार के धाम पहुंचे थे।
विज्ञापन
6 of 7
अब तीन मई को पीएम मोदी दोबारा से बाबा केदार के कपाट खुलने के मौके पर उत्तराखंड आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोदी केदारनाथ आने के लिए हमेशा से ही आतुर रहते हैं। इसलिए जैसे ही उन्हें न्यौता मिला तो उन्होंने एकदम स्वीकार कर लिया।
पीएम के आने के लिए शासन और प्रशासन सभी अलर्ट हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी यात्रा पड़ावों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। केदारनाथ में भी कपाट खुलने के दिन पीएम के आने को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है।