फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट पर पहुंचने की पहली सीढ़ी हैं उत्तराखंड की ये 40 चोटियां

Tue, 02 May 2017 05:50 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
everest peak
दुनिया के ज्यादातर प्रख्यात पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट की चढ़ाई का प्रशिक्षण गंगोत्री की 40 चोटियों पर लिया है। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) ने देश में सर्वाधिक चढ़ी जाने वाली चोटियां इसी क्षेत्र में चिह्नित की हैं।
विज्ञापन

2 of 8
gangotri
पर्वतारोहण के लिए छोटी-बड़ी कई चोटियां होने के कारण उत्तरकाशी जिले में पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए दुनिया का नामचीन नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) भी स्थापित है।
 
विज्ञापन

3 of 8
यहां से बछेंद्रीपाल, डॉ. हर्षवंती बिष्ट, सुश्री चंद्रप्रभा ऐतवाल, संतोष यादव, अर्जुन वाजपेयी, कृष्णा पाटिल, लवराज धर्मशक्तु, सुमन कुटियाल जैसे तमाम प्रख्यात पर्वतारोहियों के अलावा हजारों लोग प्रशिक्षण पा चुके हैं।
 

4 of 8
Mount Everest - फोटो : लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के फेसबुक पेज से
जिले में डोडीताल के निकट पड़ने वाली बंदरपूंछ चोटी का आरोहण सबसे पहले प्रसिद्ध पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग जिंग नॉर्गे ने वर्ष 1950 में किया था। इसके बाद 29 मई 1953 को शेरपा तेनजिंग नॉर्गे व एडमंड हिलेरी ने एवरेस्ट का सबसे पहली बार आरोहण किया था।
 
विज्ञापन

5 of 8
Mount Everest - फोटो : लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जाम्वाल के फेसबुक पेज से
गंगोत्री क्षेत्र की प्रमुख 18 चोटियों का आरोहण करने वाले एवरेस्ट विजेता विष्णु सेमवाल बताते हैं कि गंगोत्री हिमालय में आरोहण किए जाने वाली सबसे अधिक विश्व प्रसिद्ध चोटियां हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
माउंट एवरेस्ट - फोटो : Getty
एवरेस्ट की तैयारी से पहले अधिकांश पर्वतारोही गंगोत्री हिमालय क्षेत्र की इन चोटियों का आरोहण करते हैं। इसी कारण इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) ने देश में सबसे अधिक आरोहण किए जाने वाली उत्तरकाशी जिले की चोटियों को चिह्नित किया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
himalayan park
गंगोत्री हिमालय की प्रमुख चोटियां (ऊंचाई मीटर में )
चौखंबा प्रथम-7138, चौखंबा द्वितीय-7070, चौखंबा तृतीय-6995, थलै सागर-6984, केदारनाथ-6940, भागीरथी प्रथम-6856, चौखंबा चतुर्थ-6854, केदारडोम-6830, वासुकी पर्वत-6792, बंदरपूछ-6780, भृगुपंथ-6772
 
विज्ञापन

8 of 8
himalaya
अन्य प्रमुख चोटियां 
द्रोपदी का डांडा (डीकेडी) स्वर्गारोहणी जोनली, काला नाग, स्वाचांद, गंगोत्री प्रथम, गंगोत्री द्वितीय, गंगोत्री तृतीय, कारछा कुंड, भारतेखुंटा, मांडा, शिवलिंग, सुदर्शन पर्वत, जोगिन प्रथम, जोगिन द्वितीय, जोगिन तृतीय, भागीरथी प्रथम, भागीरथी द्वितीय, भागीरथी तृतीय, मेरू पश्चिम, मृगथान (मेरू उत्तर), मेरू दक्षिण, कीर्ति स्तंभ, सैफी, श्रीकंठा, थेलू, रुद्रगैरा आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें